जय माता दी............
आपको पता है हम अभी अभी वैष्णो देवी यात्रा से वापस आए हैं ! यह मेरी पहली वैष्णो देवी यात्रा थी ! सच मानिये बहुत मज़ा आया ! हम लोग सपरिवार गए थे ! बस मेरा छोटा भाई ही नही जा पाया एक एक्साम के कारण इसी वजह से उसे मिस भी किया ! ये मेरी लाइफ की पहली सबसे लम्बी traking थी! इससे पहले एक बार में संतलादेवी गई थी जब में 9th क्लास में थी ! तब मुझे लगा की शायद में कभी जयादा traking नही केर पअयोंगीलेकिन जब वैष्णो देवी की चडाई शुरू की तो कुछ पता भी नही चला ! बहुत अछा लगा वहां पर ! हम लोग 24 Oct को घर से चले थे ! शाम को ६:०० बजे की तरीन थी हमारी हरिद्वार से, और हम लोग 25 Oct को सुबह 5:00 बजे जम्मू पहुच गए थे ! वहां से कटरा गए बस से ! कटरा पचुच केर होटल में रूम लिया और इसके बाद हम लोगो ने 11:00 AM पर चढाई शुरू कर दी ! बस रस्ते में मम्मी को थोडी परेशानी हुई लेकिन फ़िर भी मम्मी की यात्रा ठीक से हो गई !